कोरोना वायरस के चलते सामूहिक विवाह को अलग-अलग जगहों में करवाया गया संपन्न
छत्तीसगढ़ सरकार के महत्व कांक्षी योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को कुछ दिन पहले स्थागित कर दिया गया था. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस को लेकर हाई अलर्ट कर दिया गया है, 31 मार्च तक स्कूल कालेज बन्द करने के निर्देश दे दिया गया है. जिसके चलते पूर्व में मुख्यमंत्री कन्या विवाह को स्थगित करना पड़ा था.
जिसके बाद आज महिला बाल विकास द्वारा बसना के अलग-अलग जगहों में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम रखा गया था. महिला बाल विकास बसना के अधिकारी चन्द्रहास नाग ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कोरोना से बचने अलग-अलग जगहों में आज 16 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत शिव मंदिर भंवरपुर, शबरी मंदिर सिंघनपुर और राम चंडी मंदिर गढ़फुलझर में सामुहिक कन्या विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमे जिले और ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.
श्री नाग ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए 60 जोड़ो ने आवेदन किया था, जिसमे 58 जोड़ो ने सामूहिक विवाह में हिस्सा लिया और शासन के योजना का लाभ लिया.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कुछ समय के लिए कोरोना वायरस के चलते मुख्यमंत्री कन्या विवाह को स्थागित तो कर दिया गया था, लेकिन बाद में अलग-अलग जगहों में कार्यक्रम सम्पन्न करवाने निर्देश जारी किया. सबसे जरूरी बात यह रही कि अलग-अलग कार्यक्रम करने के बावजूद विवाह जोड़ो के साथ पूरा परिवार के साथ पहुँचे थे. जिसके कारण भारी भीड़ देखने को मिला.
