स्वास्थ विभाग की महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश, स्वास्थ विभाग के बाबू पर लगे गंभीर आरोप
महिला कर्मचारी के आत्महत्या की कोशिश करने के बाद उसे गंभीर हालत में बसना के स्वास्थ केन्द्र में लाया गया, लेकिन हालत अधिक गंभीर हो जाने के कारण उसे रायपुर रिफर करना पड़ा है. जानकारी के अनुसार बसना पुलिस ने कल महिला से बयान भी ले लिया है. जिसके बाद वह आगे की जाँच करेगी.
वहीं लगातर शिकायत के बाद भी अब तक कमलेश निर्मलकर पर कोई कार्यवाही ना होने से स्वास्थ कर्मचारियों का गुस्सा भी बढ़ गया है और कोरोना वायरस जैसी विकट स्थिति में भी उन्होंने कमलेश निर्मलकर के ख़िलाफ एफ.आई.आर दर्ज नहीं होने से हड़ताल में जाने की बात कही है, और इसका ज़िम्मेदार बसना खंड चिकित्सा अधिकारी को बताया है. इसके साथ ही इस मामले को जिला कलेक्टर, जिला चिकित्सा अधिकारी व एसडीएम सरायपाली को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है. अब देखना होगा कि स्वास्थ विभाग इसे लेकर कोई कार्यवाही करेगा या पहले की तरह इसे भी ठंडे बसते में डाल देगा.