नर कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही जाँच. - CG Sandesh

नर कंकाल मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही जाँच.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनी एक नर कंकाल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार कंकाल के आसपास कपड़े को देखकर उसे बम्हनी निवासी लक्ष्मण बरिहा पिता इन्द्रो बरिहा माना जा रहा है. जो कि 5 महीने से गुमशुदा था.

गुमइंसान के परिजनों से पूछताछ की तो परिजनों का मानना है कि वह नर कंकाल लक्ष्मण बरिहा का है जो 5 माह पहले अपने घर से निकला था जिसकी मानसिक स्थिती ठीक नहीं थी.

बसना थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया है कि नर कंकाल के आसपास जो कपड़े थे उसे देखकर मृतक लक्ष्मण बरिहा के भाई ने अपने भाई के रूप में उसकी पहचान की है. वही पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर उसे जांच के भेज रही है. जिसके बाद ही फोरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा की यह लाश लक्ष्मण बरिहा की ही है या नहीं.


अन्य सम्बंधित खबरें