सेंट्रल जोन आर्ट प्रतियोगिता में बसना के शिवा मानिकपुरी के रंगोली को मिलेगा सिल्वर मेडल
सेंट्रल जोन आर्ट प्रतियोगिता में बसना के शिवा मानिकपुरी के रंगोली को मिलेगा सिल्वर मेडल
प्रफुल्ला धानुकर आर्ट फाउंडेशन मुम्बई में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के जानेमाने कलाकरों ने लिया था भाग
21 दिसंबर,बसना।महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के ग्राम अरेकेल के रहने वाले प्रसिद्ध थ्रीडी रियलास्टिक रंगोली कलाकार शिवा मानिकपुरी ने अपने रंगोली आर्ट हुनर के दम पर बसना विकासखंड सहित पूरे महासमुंद जिले को देश-प्रदेश पर अपने हुनर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहा है।
माह जुलाई 2017 में प्रफुल्ला धानुकर आर्ट फाउंडेशन मुंबई देश की बड़ी कला एकेडमी द्वारा सेंट्रल जोन पर कलाकंद रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रखी थी,जिसमें महासमुंद जिले के बसना का शिवा मानिकपुरी का भी प्रतियोगिता में चयन हुआ तथा प्रतियोगिता में भाग लेकर विभिन्न राज्यों के कलाकारों से बेहतर रीयलस्टिक रंगोली बनाकर सेंट्रल जोन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जिसमे शिवा को सिल्वर मेडल के साथ 25,500 रूपये का चेक इण्डिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में 17 मार्च 2018 को यह अवार्ड दिया जायेगा।शिवा को यह अवार्ड दादाजी हाइपर रंगोली रियलास्टिक रंगोली में मिला।ये जानकारी रूपानंद साव द्वारा दी गई।
