तमिलनाडु से आया युवक को 5 दिन से सर्दी-खांसी, सीने में दर्द,... - CG Sandesh

तमिलनाडु से आया युवक को 5 दिन से सर्दी-खांसी, सीने में दर्द, बुखार के ईलाज के बावजूद नही हो रहा है सुधार, आइसोलेशन नियम को उल्लंघन कर गांव में कर रहा भ्रमण, भय का माहौल.

कोरोना मरीजों के मामले में देश भर में रोज सैकड़ो मामला आना शुरू हो चूका है,  लॉक डाउन का पालन आम लोग तो कर ही रहे है. लेकीन कोरोना के संदिग्ध और आइसोलेशन में रखे व्यक्ति ही नियमों की धज्जिया उड़ा रहे है.

मामला है बसना ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मेदनीपुर का, जहां एक 22 वर्षीय युवक जो तमिलनाडु से आया है और उसे आइसोलेशन में रखा गया है. लेकिन यह व्यक्ति गांव में नियम को धज्जिया उड़ाते हुए घूम रहा है.

आइलोसन में रखे व्यक्ति के गांव में भ्रमण के बाद भय का माहौल है. ग्राम पंचायत मेदनीपुर के सरपंच सचिव ने एक आवेदन ब्लाक चिकित्सा अधिकारी को देते हुए बताया की आइसोलेशन किया हुआ व्यक्ति जो कि तमिलनाडु से 22 मार्च को बसना ब्लॉक के मेदनीपुर आया है. जिसे आइसोलेशन चिन्हित उनके घर मे रखा गया है. लेकिन उक्त व्यक्ति के द्वारा आइसोलेशन का नियम का पालन नही किया जा रहा है. व्यक्ति पुरे गांव में भ्रमण कर रहा है, जिसके कारण गांव वाले भयभीत है.

बताया गया है की पिछले 5 दिनों से उक्त व्यक्ति को सर्दी खासी और सीने में दर्द है. एवं बुखार का लक्षण है तथा उप स्वास्थ केंद्र स्तर में प्राथमिकी इलाज दिया गया है. जिसके बाद भी कोई सुधार नही हो रहा है.

ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव ने उस व्यक्ति के परिवार वालो को भी आइसोलेशन में रख कर इलाज मुहैया करवाने की मांग किया है और साथ ही गांव में जो भय का माहौल हैं उससे भी निराकरण का मांग किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें