लाकडाउन का उलंघन कर चोरी-छिपे कार्य जारी !
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए पुरे देश भर में लाकडाउन किया गया है. लेकिन कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ को पूरा करने शासन के निर्देशों का उलंघन कर रहें है. शुरूआती दिनों में कुछ ऐसे लोग भी थे जो पूरी तहत से अपनी दुकान खोल लिया करते थे, लेकिन प्रशासन ने जब कुछ कार्यवाही की तो पूरी दुकाने बंद हो गई.
इसके बाद कुछ लोग सड़कों पर बेवजह घूमते भी नजर आये जिसके लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी, और अनावश्यक रूप से बाहर घुमने वाले लोगों को शमिर्दगी का सामना करना पड़ा. लोग अपनी हरकतों से बाज आये जिसके लिए सरायपाली एस.डी.एम ने एक आदेश जारी किया जिसके तहत पेट्रोल भी सभी को दिए जाने पर पाबंधी लगाई गई. हलाकि की बाद में यह आदेश को हटा दिया गया क्योकि इसके बाद नियमों में कुछ छुट दिए गए, जिसके तहत किसान को कृषि सामन लेने हेतु नगर आने के लिए सुबह 11 बजे तक की छुट दी गई.
इसके बाद से पुलिसकर्मियों की तैनाती तो नजर आई, लेकिन पहले जैसी सख्ती कहीं भी नहीं देखने को मिली, इसके बाद असर यह हुआ कि लोगों को वह सामान बड़ी आसानी से उपलब्ध होने लगी जिन दुकानों को खोले जाने के लिए पाबंधी लगाई गई है. कहीं ना कहीं जिन दुकानों को पूरी तरीके से बंद रहना है वे भी चोरी-छिपे दुकान खोल कर लोगों को सामान उपलब्ध कराकर अपना स्वार्थ पूरा करने में लग गए है. अब ऐसे गाँव से आने वाले इन्हें देखकर क्या सीखेंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.
चोरी-छिपे दुकान खोल कर लोगों को सामान उपलब्ध कराने वाले लोगों को देखकर अब लोगों के मन भी यह आने लगा है कि अगर कुछ लोग ऐसा कर सकते है तो हर कोई क्यों नहीं ?. इतना ही नहीं गाँव में किसानों को केवल धान की कटाई हेतु हार्वेस्टर ले जाने की छुट दी गई है, जबकि कुछ किसान अपने खेत में जेसीबी लगवाकर अन्य काम करते भी देखें जा सकते है. शिकायत कुदारिबहरा, सलकपानी, जीरा डबरी व कोलिहदेवरी जैसे कुछ गाँव से आ रही है.
वहीँ कई लोग ऐसे भी मोजूद है जो नियम के विरुद्ध नहीं जाना चाहते और चोरी-छिपे दुकान खोलकर कार्य अथवा अन्य कार्य नहीं करना चाहते ऐसे में उन्हें वर्षो पुराने रिश्ते, सम्बन्ध और ग्राहकी ख़त्म होते दिखाई देती है. जिससे वे परेशांन नजर आ रहे है.