मोदी की अपील पर एक बार फिर हुए देश के लोग एक जुट, गाँव-गाँव जलाये गए दीये
आज रात नौ बजे 9 मिनट के लिए कई घरों की बत्तियां बुझाकर दीये, मोमबत्ती, टॉर्च व मोबाइल लाइट से रोशनी फैलाई गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एकजुटता दिखाने के मौके पर महासमुंद जिले के सभी ब्लाक में लोग सुबह से ही रात के 9 बजने का इंतज़ार करने लगे, और 9 बजते ही लोग 9 से भी अधिक देर तक लोग लाइट बुझाकर घरों के बाहर दीये, मोमबत्ती या फिर मोबाइल से रौशनी करते नजर आये. इसका असर ना केवल नगर तक बल्कि गाँव-गाँव तक देखने को मिला.
ऐसे करते समय लोगों में काफ़ी उत्साह दिख रहा था. सभी ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपनी तैयारी कर रखी थी, सबके मन में एक ही जज्बा रहा कि बस, कोरोना को हराना है. जिसके लिए लोगों ने रौशनी करते हुए सभी को इस लड़ाई के ख़िलाफ एक जुटता का सन्देश दिए.
गौरतलब है कि इसके
पहले प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी, और उसके
बाद शाम को 5 बजे घंटी, शंख और थाली बजाकर लोगों से पुलिस, स्वास्थकर्मी और सफाई कर्मियों
के साथ उन सभी का हौसला बढ़ाने के लिए कहा था जो कोरोना से इस लड़ाई में अपने घर से
बहार निकलकर लोगों के कार्य में लगे हुए है.


इस अपील का असर देश भर के साथ महासमुंद जिले में भी देखने को मिला था, जब इतिहास में पहली बार लोगों ने स्वत: ही अपनी दुकान बंद कर अपना समर्थन दिया और शाम को घंटी, शंख और थाली बजाकर कोरोना से इस लड़ाई में लोगों की मदद कर रहे लोगों का हौसला बढाया.
कोरोना से लड़ाई एक ऐसे लड़ाई बन चुकी है जो किसी देश की सीमा पर नहीं लड़ी जा रही, यह लड़ाई देश के अन्दर ही लड़ी जा रही है, जिसमे हर किसी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है. आप सभी भी कोरोना की इस लड़ाई में एकजुट हो और शासन प्रशासन के दिए जाने वाले सभी निर्देशों का पालन करें. जिससे पुरे देश को यह लड़ाई जितने में सफलता हाथ लगे.




