राइस मिल के चावल में मिलावट का आरोप, हितग्राहियो ने कहा नही ... - CG Sandesh

राइस मिल के चावल में मिलावट का आरोप, हितग्राहियो ने कहा नही पकता अच्छे से चावल

मामला बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रेमडा का है जहां आज चावल वितरण के समय ग्रामीणों ने चावल में पाखड़ और कनकी के मिलावट का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार यह चावल बसना स्तिथ रसोड़ा के संतोषी राइस मिल से सप्लाई हो रहा है. जिसमे खराब धान को मिल में निकाल कर हितग्राहियों तक राशन दुकानों के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि पीडीएस के तहत चावल में भारी मात्रा मे पाखड़ और कनकी मिला है, गाँव के उग्रसेन साखरे ने बताया की राइस मिल में खराब धान को चावल बनाया जा रहा है. जिसके कारण काफी मात्रा में चावल में कनकी और पाखड़ नजर आ रहा है. उग्रसेन साखरे ने बताया कि जब किसानों से धान खरीदा जाता है तो 100 नग धान में 10 नग भी धान टूटता है तो उसको पाखड़ है कहा जाता है.

उग्रसेन साखरे ने बताया की राशन के दुकान में जब आज हितग्राही नि:शुल्क चावल लेने पहुँचे तो बसना के संतोषी राइस मिल से निककने वाले चावलों भारी मात्रा में पाखड़ और कनकी मिला, जबकि अन्य राइस मिल के चावल के बोरियो को चेक करने पर चावल ठीक था.ग्रामीणों का कहना है की ऐसे चावलों से खाना अच्छा नही बनता है, पूरा चावल गीला हो जाया करता है.

इस पूरे मामले में जिला खाद अधिकारी श्री अजय यादव से बात करने पर कहा कि संतोषी राइस मिल के चावलों में पाखड़ और कनकी कैसे मिले है उसकी जांच की जाएगी, और जल्द ही पुरे मामले में जांच करवाने कि बात कही गई है.


अन्य सम्बंधित खबरें