बसना : लॉकडाउन का हो रहा उलंघन. - CG Sandesh

बसना : लॉकडाउन का हो रहा उलंघन.

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पुरे देशभर में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है, जिसमे प्रधानमंत्री मोदी ने कल राष्ट्र को संबोधन करते हुए कहा था कि, 20 अप्रैल तक लॉकडाउन का और भी कड़ाई से पालन कराया जायेगा. लेकिन बसना नगर में अब इसका पालन लोग करते नजर नहीं आ रहे है, ना ही प्रशासन अब कड़ाई से इसका पालन करवा रही है, नगर में लोग काफ़ी संख्या से घूमते नजर आ रहे है. नगर में कहीं-कहीं अब दुकाने खुलने भी लगी है, लोग अपनी दुकानों के बहार कुर्सियां लगाकर ग्राहकों का इंतज़ार करते है. फिर अपना काम करने लगते है.

बीते कुछ दिनों से तो सुबह-सुबह से ही शहीद वीरनारायण सिंह चौक से मेन रोड, पदमपुर, रोड, जगदीशपुर रोड की तरफ कई दुकानों को खुला देखा जा सकता है, जबकि इन दुकानों को नियम के अनुसार नहीं खोला जाना है, वहीँ सूत्रों के अनुसार  उडीसा से भी सामन लेने लोग बसना  पहुँच रहे है,  अब इन्हें देखकर कई और लोग भी धीरे-धीरे अपनी दुकान खोलने लगे है. वहीँ शाम के समय से लेकर देर रात तक भी अपनी दुकान के बहार लोग बैठकर गपशप करते देखे जा सकते है,  इसके साथ वे मास्क पहनना भी जरुरी नहीं समझते, जिससे सोशल डिस्टेंस के साथ धारा 144 का भी उलंघन हो रहा है.


अन्य सम्बंधित खबरें