लॉकडाउन के दौरान दो पंच लोगों के साथ मिलकर मार रहे थे मछली, ... - CG Sandesh

लॉकडाउन के दौरान दो पंच लोगों के साथ मिलकर मार रहे थे मछली, सरपंच ने दी समझाइश

आज बसना थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत तोषगांव में गाँव के हो दो पंच द्वारा लॉकडाउन का उलंघन कर आश्रित ग्राम मनकी के एनीकेट स्टाप डेम में तोषगांव के ही 15 से 20 व्यक्ति को ले गए. और फिर बिना किसी डर के वहां मछली पकड़ने लगे, जिस पर गाँव के सरपंच सहित कई ग्रामीणों ने इस पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है.

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इस समय पुरे देश भर में लॉकडाउन करके उसका कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है. लेकिन इस नियम की धज्जियां कई बार ना केवल आम जनता बल्कि जनप्रतिनिधि भी करते हुए देखे गए है.  

आज मछली पकड़ने के दौरान तोषगांव के वर्तमान पंच प्रकाश भोई, सुशांत बखरू सहित गाँव के अन्य लोग एनिकट में जाकर निर्भय निडरता के साथ मछली पकड़ रहे थे, और इस पर जब गाँव में एक व्यक्ति ने इन्हें मना करके इनका फ़ोटो खिंचा तो, पंच ने अपना रौब दिखाते हुए कहा कि खींच ले फोटो क्या हो जायेगा. और फिर मछली पकड़ने में लग गए.  

बताया गया कि लाकडाऊन का खुला धज्जियां उड़ाते हुए अब इन दो पंच  पर गाँव के सरपंच फैसला करेंगे. सरपंच द्वारा अभी दोनों पंच को बस समझाया गया है कि ऐसा मत करो, गांव का नाम खराब होता है.


अन्य सम्बंधित खबरें