मास्क को लेकर नगर में ही हो रहा नियम का उलंघन, तो गाँव में कहाँ से हो नियम का पालन !
बसना. कोरोना महामारी से बचने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने की गाइड लाइन के मुताबिक मास्क पहना जरूरी है, किंतु बसना नगर के मुख्य चौराहे से लेकर बैंक, गैस की दुकानों में लोगों की भीड़ बिना मास्क पहने घूमते हुए देखी जा सकती है, लोग बिना मास्क पहने ही बाजारों में घूम रहे हैं. साथ ही कई जगहों पर लॉकडाउन का उल्लंघन भी किया जा रहा है.
आज सुबह से ही नगर में लगे बैंको में लगे गैस एजेंसी में लगे सी,सी टी.व्ही फुटेज से देखकर प्रशासन इस बात की पुष्टि कर सकती है. की किस तरह नगर पंचायत बसना के अधिकारी कर्मचारी सोये हुए है. और मास्क पहनने को लेकर केवल एनाउंसमेंट कर रहे है.
नगर पंचायत बसना लॉकडाउन के बाद से अब तक किसी भी प्रकार के नियम पालन करवाने के लिए असमर्थ रही है. जब नगर में ही प्रशासन इसका पालन नहीं करवा पा रही तो गाँव में किये जाने वाले कामों में इसका पालन कहाँ से करवाया जायेगा.
बीते दिनों नियम के विरुद्ध कई दूकान भी खुले देखे गए. जिसपर भी नगर
पंचायत बसना द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई. और आज भी पान दुकान से लेकर कई दुकान
नगर में नियम के विरुद्ध खोले हुए देखे जा सकते है. जबकि सब्जी बेचने वाले एक गरीब पर 5 हज़ार का जुर्माना
लगा दिया गया था.