बसना नगर पंचायत सी.एम.ओ की कार्य प्रणाली से लोगों में आक्रोश - CG Sandesh

बसना नगर पंचायत सी.एम.ओ की कार्य प्रणाली से लोगों में आक्रोश

बसना नगर पंचायत सी.एम.ओ की कार्य प्रणाली से बसना नगर के लोगों में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है, सी.एम.ओ शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार नगर में व्यवस्था बनाने में असमर्थ है.

बसना नगर पंचायत सी.एम.ओ के विरुद्ध लोगों में पहले से ही आक्रोश था, लेकिन जब से लॉकडाउन शुरू हुआ लोगों का आक्रोश धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है. जहाँ पूर्व में सी.एम.ओ द्वारा एक गरीब सब्जी वाले पर 5 हजार का जुर्माना लगाकर यह कहा गया था कि नियम सबके लिए बराबर होता है, कोई बड़ा या छोटा नहीं होता. तो वहीँ कई प्रतिष्ठित दुकानों को केवल हिदायत देकर छोड़ दिया गया कोई कार्यवाही नहीं हुई.

इसके अलावा जब से कोरोना वायरस के नाम पर लॉकडाउन शुरू किया गया है, तब से केवल आम जनता को ही जुर्माने से दंडित होने का भय भी दिखाया जा रहा है, जबकि बेखौफ होकर दुकानों में सामान बेचने वालों पर कार्यवाही करने के लिए प्रशासन में भय दिखाई दे रहा है.

इसी तरह आज जब शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कुछ लोग नगर पंचायत बसना इस बात की जानकारी की पुष्टि के लिए गए तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि आप लोग अपनी दुकानें नहीं खोल सकते, खोलने पर कार्यवाही की जाएगी.

जबकि कुछ खोले गए दुकानों को नियम के तहत खोला गया है, ऐसा बताया जा रहा है. जिसे लेकर लोगों में आक्रोश में है, लोगों का कहना है कि या तो प्रशासन 3 तारीख तक पूरी तरह दुकाने को बंद कराये, या तो शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार दुकाने खुलवाए, अन्यथा गाइडलाइन जारी करना बंद करे. केवल जरुरी किराना, मेडिकल और आपातकाल सुविधा ही मुहैया कराये.  

गौतलब है कि इसके पूर्व भी महासमुंद कलेक्टर ने कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन नगर पंचायत बसना द्वारा मुनादी नहीं कराई गई तो बसना के  लोगों ने अपनी दुकाने बंद रखी.

वहीं इस मामले में नगर पंचायत सी.एम.ओ बसना ने कहा कि केवल खाद बीज और पंप सेट के दुकान खोलने की अनुमति है अन्य किसी तरह के दुकान खोले जाने की अनुमति प्राप्त नहीं हुई है, खोले जाने पर कार्यवाही की जाएगी.

जबकि सरायपाली और अन्य नगर में जारी किये गए गाइडलाइन के अनुसार कई दुकान खोले गए है. कृषि एवं संबंधित गतिविधियों को जारी रखने के लिए इससे सम्बंधित मोटर पंप और खाद बीज के अलावा   कृषि से संबंधित मशीनरी एवं कलपुर्जे विक्रय की  स्थापनाएं की भी संबंधित दुकान के संचालन की  अनुमति दी गई है. लेकिन इसकी जानकारी नगर पंचायत सी.एम.ओ बसना को नहीं है. लोगों अब यह भी बोलने में नहीं कतरा रहे है कि कुछ दुकाने सांठगांठ कर खोली जा रही है.

ऐसे नगर पंचायत सी.एम.ओ बसना को यह बताना होगा कि कृषि से संबंधित कौन-कौन सी दुकाने खोला जाना जरुरी है, अगर कार्य करते किसी किसान का ट्रेक्टर कहीं खराब हो जाता है तो उसे वह कहाँ सुधरवाने जायेगा, या फिर शासन उस तक पहुँच कर ठीक करेगा ?  या फिर चुनिन्दा लोगों को मुनाफा पहुँचाने के लिए गाइडलाइन जारी करना बंद हो.



अन्य सम्बंधित खबरें