बिना मास्क एवं बेवजह घुमने वालों पर कार्यवाही.
बसना. बिना मास्क एवं बेवजह घुम रहे 14 लोगों को बसना थाना प्रभारी वीणा यादव, बसना नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू एवं बसना पुलिस तथा नगर पंचायत की संयुक्त टीम के द्वारा चालानी कार्रवाई की गई.
आज सुबह से ही बसना नगर के कई जगहों पर पुलिस तैनात थी, और बेवजह घुमने वालों पर कार्यवाही कर रही थी. साथ नगर पंचायत बसना द्वारा भी दुकानों को बंद करने के लिए मुनादी कराया गया है.
गौरतलब है कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए, लोगों को एहतियात के तौर पर फेस मास्क पहनने के लिए कहा गया है. यदि हमें अपने आपको और दूसरों को बचाना है तो यह करना ही होगा. छत्तीसगढ़ सहित लगभग सभी राज्यों में लोगों के बाहर निकलने से पहले मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया. लेकिन फिर भी लोग सावधानी नहीं बरत रहे थे जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है. और आगामी दिनों में भी यह कार्यवाही जारी रहेगी.अन्य सम्बंधित खबरें