बिना मुनादी फिर से खुली दुकाने, एस.डी.एम. ने कहा दर्ज होगी एफ.आई.आर
बसना. कोरोना वायरस (कोविड-19) पर नियंत्रण के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी महासमुंद ने आदेश जारी कर बताया है कि नगरीय निकाय सीमा क्षेत्र के बाहर टायर मरम्मत की दुकानें खुली रहेंगी. जिसके बाद नगर पंचायत बसना द्वारा कल मुनादी भी करवाया गया था और बेवजह खुली रखने वाली दुकानों को बंद कराया गया था.
लेकिन आज फिर बसना के नगरीय निकाय क्षेत्र में कुछ दुकाने खुली देखने को मिली, जिसे देखकर लोगों ने एक बार फिर प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त किया. हालाकि लोगो राहत देने कुछ-कुछ छूट भी दी जा रही है. लेकिन महासमुंद जिले के नगरीय निकायों में अब तक किसी भी प्रकार की ऐसी छुट नहीं दी गई है.
हालाकि की कुछ दूकान खोलने वाले यह कह रहे हैं कि हमें सरायपाली एस.डी.एम से अनुमति मिली है, तो वहीं एस.डी.एम का कहना है कि ऐसे किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं दी गई है. दूकान खोलने वाले पर एफ.आई.आर दर्ज की जायेगी.
बसना बस स्टैंड के पास आज इंडियन टायर दुकान खुली दिखी, वहीं मेन रोड बसना में टी.टी कंपनी के पास राधा स्वामी एग्रो इंडस्ट्रीज खुली दिखाई दी. राधा स्वामी एग्रो इंडस्ट्रीज ने कुछ लोगों को बताया है कि कल सरायपाली जाकर एस.डी.एम. उसने दूकान का जीएसटी नंबर और आधार कार्ड जमा करके दुकान खोलने की अनुमति ली है, तो वहीं सरायपाली एस.डी.एम ने कहा कि किसी को दूकान खोलने की अनुमति नहीं दी गई है, खोले जाने पर एफ.आई.आर दर्ज की जाएगी.