मछली पकड़ने उड़ाई जा रही नियम की धज्जियां. - CG Sandesh

मछली पकड़ने उड़ाई जा रही नियम की धज्जियां.

बसना. वायरस को लेकर जहां पूरा विश्व में लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है, और सामाजिक दूरी बनाने रखने आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन वही कुछ ग्राम पंचायतों के पदाधिकारियों के लापरवाही के चलते नियम का धज्जियां उड़ाई जा रही है, ना ही सोशल डिस्टेंस का पालन हो रहा है, ना ही संक्रमण से बचने किसी तरह का मास्क लगाया जा रहा है.    

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बाराडोली के एक तालाब में आज मछली मारने का काम किया जा रहा है, जहां भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं और बिना सोशल डिस्टेंस के और बिना मास्क लगाए तालाब में भारी भीड़ करते हुए मछली पकड़ने का काम कर रहे हैं. इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.


अन्य सम्बंधित खबरें