भुगतान नही होने के कारण कार्य बन्द, 2 शौचालय हो गए बर्बाद. प... - CG Sandesh

भुगतान नही होने के कारण कार्य बन्द, 2 शौचालय हो गए बर्बाद. पंचायत ने किया ज्यादा आहरण, ठेकेदार को कम भुगतान

मामला बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मेढापाली का है, जहाँ 2014 में 12 लाख रु स्वीकृति होने के बाद ग्राम पंचायत के अधिनिस्त ठेकेदार के माध्यम से भवन का निर्माण किया जा रहा है. भवन अभी पूर्ण होने के कगार पर सिर्फ फ्लोरिंग करना बाकी है. लेकिन इसी कार्य के कारण पिछले कई महीनों से राजीव गांधी सेवा केंद्र का कार्य बंद है.

ठेकेदार से बात करने पर सीजी संदेश डॉट कॉम को बताया की पंचायत ने अभी तक मात्र 1 लाख 90 हजार का भुगतान किया गया है, जबकी पंचायत ने कई लाख रुपये का आहरण किया है और निजी खर्चो के लिए रुपयों का गबन किया जा चुका है. और कई महीनों से कार्य बंद होने के कारण शौचालय भी ध्वस्त हो गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें