दुकाने खोलने हेतु व्यापारी महासंघ बसना आज सौपेंगे ज्ञापन.
बसना. देश और प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण लागू लाकडाउन 2 अपने अंतिम चरण में है छग प्रदेश के अनेक जिलो में व्यापारिक एवं औघौगिक गतिविधियों प्रारम्भ हो गयी है, और हो रही है. प्रदेश के सभी जिलो के प्रशासन के साथ चेम्बर अध्यक्ष जितेन्द्र बरलोटा, चेयरमैन रमेश गाँधी जी एवं अश्वनी विग लगातार संपर्क में रहते हुए व्यापारियों की समस्याओ के निराकरण हेतु प्रयासरत हैं. इसी तरह महासमुंद जिले के व्यापारी महासंघ बसना के सदस्यों के द्वारा भी लगातार नगर के सभी व्यापारियों के जिज्ञासाओं और समस्याओं के समाधान हेतु प्रयासरत हैं.
कोरोना महामारी के विकराल प्रकोप को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा लाकडाउन चरणबद्ध रूप से हटाया जा रहा है, कुछ जिलों के व्यापारियों के व्यापार को खोलने का निर्देश अब तक प्राप्त नहीं हुआ है, जिनके कारण उनको प्रतिष्ठानो की किराया, बिजली का बिल, कर्मचारियों के खर्चों के साथ सामानों को दीमक चूहों आदि के कारण सामान खराब हो रहे हैं, तथा अनेक व्यापारी सीजनल व्यापार जैसे पैक्ड ठण्डे पेय, आइसक्रीम व्यापार करते हैं इनका व्यापार पूरी तरह से बंद है. और गर्मी का मौसम समाप्त होते ही उनका स्टॉक रखा का रखा रह जाएगा.
इस स्टॉक में जनवरी 2021 में एक्सपायरी होने से उन्हें बड़ा नुकसान होगा नगर के कई व्यापारियों की रोजी रोटी का जरिया एक मात्र उनकी दुकान हैं जिनके बन्द हो जाने पर उन्हें भरण पोषण की समस्या का खतरा बना हुआ है.
कोरोना मामलों में ग्रीन जोन आने वाले जिलों में उनके जिला कलेक्टरों द्वारा कई दुकानों को अलग-अलग समय मे खोलने की अनुमति प्रदान की गई है, वैसे ही महासमुंद जिला भी कोरोना के मामले में ग्रीन जोन बना हुआ है. जिन्हें लाक डाउन और सामाजिक दुरी का पूर्णतः पालन कर कुछ समय के के लिए विभिन्न दुकानों को खोलने हेतु व्यापारी महासंघ बसना के सदस्यों ने जिला कलक्टर एवम जिला दंडाधिकारी के नाम राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी को आज ज्ञापन सौपेंगे.