बसना को मिली नई 108 एम्बुलेंस - CG Sandesh

बसना को मिली नई 108 एम्बुलेंस

बसना में 108 एम्बुलेंस की जर्जर स्थिति को देखते हुए तत्काल बसना विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। जिसमे स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा तत्काल बसना स्वाथ्य विभाग को नई एम्बुलेंस उपलब्ध करवाया गया। आज विधायक ने 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर नये अस्पताल परिसर के लिए रवाना किया गया। साथ मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंजीत सिंह सलूजा, ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष इस्तियाक खैरानी,वरिष्ठ पार्षद तनवीर सईद , गुरुबख्श आहूजा , ख़ालिद दानी अध्यक्ष युवा कांग्रेस विधानसभा बसना , पार्षद अशफाक खैरानी , पूर्व पार्षद निर्मल दास , चरणजीत सिंग , गौतम बंजारा ,इमरान मेमन एवं अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।



अन्य सम्बंधित खबरें