मजदुरी  का पैसा मांगने पर मारपीट - CG Sandesh

मजदुरी का पैसा मांगने पर मारपीट

बसना वार्ड नं0 06 निवासी सुरेश साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि 5 मई को शाम 04.00 बजे जब वह नवा तलाब के पास बैठकर अपने सेठ साजिद धनानी को फोन लगाया और मजदुरी के 250 रूपये दो कहा, जिसपर उसके सेठ ने मै तुम्हारा रोजी नहीं दुंगा जो करना है कर लेना बोला. इसके बाद 04:10 बजे उसी के वार्ड के बीरू बंजारा एवं छोटु सोनवानी उसके पास आये और तुम सेठ से पैसा क्यों मांग रहे हो कहकर दोनो उसे मुझे मां बहन की गालियां देकर हांथ मुक्का से मारने लगे. जिससे उसे चोट आई. मामले में छोटु सोनवानी एवं  बीरू बंजारा के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें