ग्राम पंचायतों के लिए बिना अनुमति आहरण पर प्रतिबद्ध लगाना अव... - CG Sandesh

ग्राम पंचायतों के लिए बिना अनुमति आहरण पर प्रतिबद्ध लगाना अवैधानिक 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियो को पत्र प्रेषित कर कहा है कि ग्राम पंचायतों के खाते में 14 वें वित्त जिला एवं मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना की राशि जो सीधे ग्राम पंचायतों द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अनुमति लिया जाना अनिवार्य है। तथा बिना अनुमति आहरण पर आपके स्तर से प्रतिबद्ध किया गया है।

जारी पत्र में उन्होने इस सम्बंध मे लिखा है कि 14 वें वित्त जिला एवं मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना की राशि जो सीधे ग्राम पंचायतों के खातें में अंतरित की जाती हैं तथा योजनांतर्गत राशि आहरण के लिए जनपद पंचायत से अनुमति प्राप्त करने का प्रावधान नहीं है । अतः ग्राम पंचायतों के लिए बिना अनुमति आहरण पर प्रतिबद्ध लगाना अवैधानिक हैं। आहरण अनुमति की प्रचलित प्रक्रिया को तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिये है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें