कोरोना वारियर्स का सम्मान - CG Sandesh

कोरोना वारियर्स का सम्मान

महासमुन्द. शिक्षा ज्योति पीएलसी समूह महासमुन्द के शिक्षको द्वारा चौकी प्रभारी श्री नागेंद्र दुबे,प्रधान आरक्षक पवन कुमार दीवान,सुभाष नंद,डागेश्वर गायकवाड़,मोहित काठले,टिकेश्वर सुमन,आलेख दीवान,दीपेश ठाकुर एवं समस्त स्टाप का श्रीफल,गुलाबफुल,फल देकर सम्मान किया गया एवं आमजन को बांटने हेतु मास्क एवं सेनेटाइजर प्रदान किया गया. पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है ऐसे कठिन समय मे अपने परिवार की चिंता न कर सेवा प्रदान कर रहे है.

चौकी प्रभारी श्री नागेंद्र दुबे द्वारा शिक्षा ज्योति पीएलसी समूह के कार्यो की सराहना की गयी तथा शिक्षा के साथ साथ जनसहयोग के कार्यो के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया. उनके द्वारा कहा गया कि आज शिक्षक ही शिक्षा प्रदान कर एक विद्यार्थी को इस लायक बनाता है कि वे अपने पैर पर खड़ा होकर विभिन्न क्षेत्रों में समाज की सेवा व देश की सेवा करते है. पुलिस भी दिन रात लोगो की सेवा में लगी है एवं सभी को सेवा प्रदान कर रही है.

उन्होंने आश्वस्त किया कि दिये गये मास्क को आमजन तक जरूर पहुंचायेंगे. इसके पूर्व शिक्षा ज्योति समूह द्वारा कोरोना वारियर्स थाना पटेवा एवं खल्लारी के पुलिस स्टाप का सम्मान किया जा चुका है. इस अवसर पर शिक्षक बाबुलाल ध्रुव,ऐतराम साहू,नीलकण्ठ यादव,श्रीमती मुनिया निर्मलकर,खोरबाहरा सोनवानी,बलराम नेताम,लुकेश्वर सिंह ध्रुव,पुरुषोत्तम चन्द्राकर,लव निर्मलकर,प्रेमनारायण चन्द्राकर,श्रीमती सीमा यादव,सुश्री कावेरी वैष्णव,चन्द्रभान ध्रुव,खुमान ध्रुव,कमलकिशोर साहू,रामनाथ यादव,खूबलाल सिन्हा उपस्थित थे.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें