महासमुंद पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर ने श्रमवीरो... - CG Sandesh

महासमुंद पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर ने श्रमवीरो को स्वल्पाहार देकर उनके मंगलवमय यात्रा की कामना सहित गृह ग्रामो के लिए किया रवाना

महासमुंद:- दीगर प्रान्तों से अपने घर लौट रहे श्रमवीरो पर राज्य शासन, प्रशासन एवं पुलिस विभाग लगातार नजर जमाई हुई है तथा छत्तीसगढ़ के जिलों से इनके गुजरने पर इनके लिए भोजन, पानी, स्वल्पाहार, फलाहार की व्यवस्था जगह जगह पर थाना/चौकी स्तरों पर की गई है।

आज जिले के कप्तान श्री ठाकुर एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू द्वारा नेशनल हाइवे घोडारी पहुँचकर रायपुर जिले की ओर से आने वाले श्रमवीर परिजनों को महासमुंद जिला प्रवेश पर सभी के लिए स्वल्पाहार, बिस्किट, पानी आदि देकर उनके आगे की यात्रा मंगलमय होने की कामना करते हुए वाहनों को रवाना किया गया तथा उक्त वाहन के चालको को आवश्यक समझाईस दिया गया कि यात्रियों को सकुशल वाहन चलाते हुए उनके गंतव्य का छोड़े।

थाना पटेवा के झलप में श्रमिक यात्रियों के लिए निःशुल्क सूखा नास्ता पानी एवं दवाई का वितरण किया गया तथा वाहन चालकों को व यात्रियों को कुशल छेम पूछकर सव्वधानी से वाहन को चलाने और बैठने की हिदायत दिया गया इस दौरान SDOP पुपलेश कुमार RI नायर थाना प्रभारी एल आर ठाकुर थाना स्टाप पटेवा उपस्तिथ थे

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें