एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा अ... - CG Sandesh

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा अब 11 जून को

महासमुंद 18 मई 2020/छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किये जा रहे है। उक्त संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन कर प्रवीण्यता के आधार पर 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए चयन परीक्षा का आयोजन 31 मई 2020 को निर्धारित किया गया था।

आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त श्री एन.आर. देवांगन ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए लाॅकडाउन में वृद्धि के फलस्वरूप एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में वर्ष 2020- 21 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथियों में संशोधन किया गया हैं। संशोधित तिथि के अनुसार प्रवेश परीक्षा  31 मई 2020 के स्थान पर अब गुरूवार 11 जून 2020 को सुबह 10ः30 बजे से दोपहर 12ः30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। शेष शर्तें यथावत् रहेगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें