news-details

भाजपा मंडल की कार्यकारिणी घोषित, विद्या अध्यक्ष, महामंत्री बने उपाध्याय

भंवरपुर। प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी विक्रम उसेंडी, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के निर्देशानुसार बीजेपी जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी द्वारा बहुप्रतीक्षित भाजपा मंडल भंवरपुर की कार्यकारिणी घोषित की गई। पार्टी संविधान के अनुसार इस नई टीम में अजा, अजजा, पिछड़ा वर्ग , सहित सभी वर्गों के कुल 14 पदाधिारियों एवं 36 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी में मंडल अध्यक्ष विद्या चरण चौधरी होंगे। वहीं महामंत्री करुणाकर उपाध्याय एवं उत्तर निषाद को बनाया गया है। जबकि उपाध्यक्ष झनकराम चौधरी, बालमुकुंद पटेल, गंगाराम साहू, एवं सरस्वती चौहान को बनाया गया है। इसी प्रकार श्रीमती तिलोत्तमा पटेल, श्रीमती सुमन पंसारी, सुशील पटेल, श्रीमती रंगोबाई सिदार, बाबूलाल दीवान को मंडल मंत्री तथा ग्रामीण सेवा सहकारी समिति भंवरपुर के अध्यक्ष नेहरू पटेल कोषाध्यक्ष और मनबोध मीरी को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है।

इसी तरह कार्यकारिणी सदस्यों में श्रीमती गंगा मनोज पटेल , श्रीमती सरोजिनी अशोक भोई ,श्रीमती प्रभावती झमन भोई, श्रीमती लक्ष्मी विनोद पटेल, जागेश्वर चंद्रा, नेहरू लाल चौधरी, भोगसिंह दीवान, सोहन पटेल, धामन पटेल, कुशल साहू, खीलेश्वर वैष्णव, श्रीमती हेमकुमारी जागेश्वर पटेल, श्रीमती चंद्रिका तरुण साहू, श्रीमती तुलसी हरिलाल निषाद, श्रीमती श्याम बाई उदेराम चौहान, रघुवीर चौहान, मोहनलाल पटेल, देवेंद्र साहू, श्रीमती संतोषी लालचंद अग्रवाल , अनिरुद्ध साहू, देव कुमार सिदार, निरंजन साहू, फागूलाल नायक, जीवन लाल पटेल , भागीरथी पटेल, श्रीमती नंदिनी पंकज साहू, जेठूराम साहू, श्रीमती सरोजिनी जयनारायण पटेल , मुनुबाबू निषाद, देवेंद्र नेताम, मोहन नेताम , मिथिलेश पटेल, कमल स्वर्णकार, महेश्वर पटेल , लोचन सिदार एवं रतन लाल साहू को शामिल किया गया है। इसके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में भाजपा के वर्तमान विधायक , सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष, जिला और प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। जबकि स्थाई आमंत्रित सदस्यों में मंडल के पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि को शामिल किया गया है।





अन्य सम्बंधित खबरें