खुर्सीपार के कोटवार निलम्बित - CG Sandesh

खुर्सीपार के कोटवार निलम्बित

महासमुंद 23 मई 2020/ पिथौरा तहसील के अंतर्गत समस्त ग्राम कोटवारों की संबंधित ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूल भवन में दूसरे राज्यों से आए श्रमिकों की निगरानी के लिए स्थापित क्वारेंटाईन सेंटर में ड्यूटी लगाई गई है। उक्त कार्य में लापरवाही बरतने, अपेक्षित सहयोग नहीं करने एवं उच्चाधिकारियों के निर्देश की अवहेलना करने के कारण तहसीलदार ने खुर्सीपार के कोट्वार श्री जयमल कुलदीप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा साल्हेतराई के कोट्वार श्री गयाराम पांडे को ग्राम खुर्सीपार के ग्राम कोटवार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें