किसानों के लिए वरदान बनी ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’’
कृषक श्री चिंताराम को प्रथम किस्त की राशि मिलने पर उनकी चिंता हुई दूर
खेती-किसानी के लिए खाद-बीज खरीदकर उन्नत खेती करने में मिलेगी मदद
महासमुंद
राज्य शासन की ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’’ कोरोना
वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए महासमुंद जिले के किसानों के लिए आर्थिक
संबल प्रदान कर रही हैं। ऐसे समय में किसानों के खाते में पैसे डालकर राज्य
सरकार ने उनकी बहुत मदद की हैं। महासमुंद विकासखंड के ग्राम खट्टी निवासी
कृषक श्री चिंताराम मिरी के पास करीब सवा तीन एकड़ खेती जमीन हैं। उन्होंने
बताया कि वे 44 क्विंटल धान खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य पर 2500 रूपए
क्विंटल की मूल्य पर सहकारी समिति के माध्यम से बेचे थे। उन्हें प्रथम
किस्त के रूप में 07 हजार 911 रूपए की राशि 21 मई को उनके खातें में
आॅनलाईन प्राप्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन के समय में यह राशि
मेरे लिए महत्वपूर्ण हैं और इस राशि से बारिश से पहले खेती-किसानी की
तैयारी करने के लिए उपयोग में लाउंगा, यह राशि हमें सही समय पर मिली हैं।
उल्लेखनीय
है कि विगत 21 मई को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आॅनलाईन के माध्यम से
प्रदेश में ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना ’’ का शुभारंभ किया था। इसके
तहत् 2500 रूपए पर धान खरीदी पर अंतर की राशि किसानों तक चार किस्तों में
पहुॅचाने की व्यवस्था की गई हैं। इस लोक कल्याणकारी योजना से लाभान्वित
किसान श्री चिंताराम सहित उनके परिवार के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा
कि सरकार की यह राजीव गांधी किसान न्याय योजना इस वक्त मुश्किल हालातों का
सामना कर रहें उनके जैसे हजारों गरीब, खेतीहर, मजदूर किसानों के लिए सहारा
बनी हैं। जिससे उनके जैसे हजारों किसानों की चिंता दूर हुई हैं। उन्होंने
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के क्रियान्वयन और किसानों को उनकी उपज की
उचित मूल्य देने के लिए राज्य सरकार को किसानी हितैषी बताते हूए धन्यवाद
प्रकट किया हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें