संजय सिंह राजपुत बने सायबर सेल प्रभारी,   स्वराज त्रिपाठी को... - CG Sandesh

संजय सिंह राजपुत बने सायबर सेल प्रभारी, स्वराज त्रिपाठी को बागबाहरा का प्रभार

बागबाहरा थाना प्रभारी संजय सिंह राजपुत को सायबर सेल का प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर सांकरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी की पदस्थापना की गई है। आज सोमवार को पुलिस कप्तान प्रफुल्ल ठाकुर ने एक निरीक्षक व दो उपनिरीक्षकों की नवीन पदस्थापना की है। जिसमें रक्षित केंद्र से निरीक्षक प्लासी दिवस कुजूर को सांकरा थाना प्रभारी, स्वराज त्रिपाठी को बागबाहरा व संजय सिंह राजपुत को सायबर सेल प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब है कि उपनिरीक्षक श्री राजपुत को साइबर मामलों का अच्छा जानकार माना जाता है। हालांकि बागबाहरा में तैनाती के दौरान भी उन्होंने बेहतरीन परफार्मेंस दिया। लेकिन इसके पूर्व सायबर सेल में रहते हुए उन्होंने सायबर क्रायम से जुड़े कई मामलों की गुत्थी सुलझाई थी। जिसके मद्देनजर उन्हें सायबर सेल की जिम्मेदारी दी गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें