तुमगांव के मजदूरों से भरी बस पलटी, दो श्रमिकों के हाथ व पैर ... - CG Sandesh

तुमगांव के मजदूरों से भरी बस पलटी, दो श्रमिकों के हाथ व पैर में फ्रेक्चर.

दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने की कवायद तेज कर दी गई है। वहीँ देश भर से लगातार मजदूरों से भरे वाहनों के हादसे के शिकार होने की खबरें आ रही है। ऐसा ही एक हादसा छत्तीसगढ़ के महासमुंद में हुआ, जहां मजदूरों से भरी बस पलट गई।

मामले में महासमुंद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुनील कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि महासमुंद जिले के नेशलन हाईवे-53 में छछान पहाड़ी के पास तुमगांव थाना के अंतर्गत मुम्बई से पश्चिम बंगाल (कलकत्ता) के मिदनापुर जिला जा रहे 30 श्रमिकों से भरी यात्री बस सुबह 06:30 बजे छछान पहाड़ी के मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस पलट गई. जिसमें चार, पांच श्रमिकों को मामूली चोट लगी थी, उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव लाकर उपचार किया गया। इसके उपरांत उन्हें डिस्चार्ज किया गया।

इसी तरह दो श्रमिकों के हाथ, पैर में फ्रेक्चर होने पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव से जिला चिकित्सालय भेजकर उपचार किया जा रहा हैं। सभी श्रमिक रेड जोन से वापस आ रहे थे, इस कारण चिकित्सकों द्वारा सभी लोगों का आर.टी.पी.सी.आर. किया गया। इनमें से किसी भी श्रमिकों में संक्रमण के लक्षण नहीं पाया गया। प्रशासन द्वारा सभी श्रमिकों को स्थल पर ही चाय, नाश्ता कराकर उन्हें अन्य बस के माध्यम से ओडि़शा बॉर्डर तक पहुँचाया  गया। इसके उपरांत वहां से अन्य बस के माध्यम से श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें