पिथौरा वन परिक्षेत्र में सागौन पेड़ों की अवैध कटाई, विधायक ने... - CG Sandesh

पिथौरा वन परिक्षेत्र में सागौन पेड़ों की अवैध कटाई, विधायक ने मामले की जांच के लिए डीएफओ को लिखा पत्र

महासमुंद। वन परिक्षेत्र पिथौरा के बरनाईदादर बीट क्रं 268 में सागौन पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। लंबे समय से हो रही अवैध कटाई के बाद वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कार्रवाई नहीं करना, कई संदेहों को जन्म देता है। इधर शनिवार को अवैध कटाई की शिकायत मिलने के बाद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने डीएफओ मयंक पांडे से इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने पत्र लिखा है।

विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि वन परिक्षेत्र पिथौरा के बरनाईदादर बीट क्रं 268 में लगे सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की लगातार शिकायत मिल रही है। जिला पंचायत सदस्य चंदन माछू व सेतकुमार कानूनगो सदस्य संचालक मंडल जिला लघु वनोपज यूनियन ने मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। बाद इसके उन्होंने विधायक श्री चंद्राकर को बताया कि उक्त बीट में काफी संख्या में सागौन के पड़ों की कटाई की गई है। मौके पर मिले ठूंठ इसकी हकीकत बयां कर रहा है। काफी तादात में हुई पेड़ों की कटाई का यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। बावजूद इसके संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों ने कोई सुध नहीं ली। जिससे उनकी भी संल्पितता से इंकार नहीं किया जा सकता है। जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने शनिवार को इस मामले की जांच व कार्रवाई के लिए डीएफओ मयंक पांडे को पत्र लिखा है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें