नवपदस्थ कलेक्टर गोयल के निर्देश में आबकारी अधिकारी ने पंचायत... - CG Sandesh

नवपदस्थ कलेक्टर गोयल के निर्देश में आबकारी अधिकारी ने पंचायत एंव पुलिस विभाग को उपलब्ध कराया सैनिटाईजर

महासमुंद 30 मई 2020/ जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर बसना विकासखंड के ग्राम संतपाली के क्वारेंटाईन सेंटर में कोरोना पाॅजिटीव का प्रथम प्रकरण मिलने के कारण जिले में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से बचाव के रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा 600 लीटर सैनिटाईजर जिला पंचायत को तथा 400 लीटर सैनिटाईजर पुलिस विभाग को 400 लीटर सैनिटाईजर उपलब्ध कराया गया।

इस निर्देश के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंजूश्री केसर ने पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सौजन्य मुलाकात कर सैनिटाईजर उपलब्ध कराया गया। जिसे पंचायत विभाग के माध्यम से जिले के महिला स्व-सहायता समूहों को वितरित कराया जाएगा। इसके अलावा पंचायतों के माध्यम से सैनिटाईजर को क्वारंेटाइन सेंटरों एवं ग्राम पंचायतों को कराया जाएगा। इससे जिले में कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम में सहायता मिलेगी। इसके अलावा पुलिस विभाग को 400 लीटर सैनिटाईजर उपलब्ध कराया गया हैं, जिससे पुलिस बल के जवान स्वयं सुरक्षित रहते हुए नागरिकों की सुरक्षा का कार्य कर्मठता से करंेगे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें