कोरोना पॉजिटिव गांव में ताला बन्दी के चलते पुरे सन्तपाली ग्र... - CG Sandesh

कोरोना पॉजिटिव गांव में ताला बन्दी के चलते पुरे सन्तपाली ग्राम वाशियो के लिये सब्जी विधायक द्वारा भेजा गया.

महासमुन्द जिले के बसना ब्लाक अंतर्गत सन्तपाली गांव में महाराष्ट्र से आये एक प्रवासी ब्यक्ति के कोरोना वायरस पॉजिटिव निकलते ही उसे रायपुर एम्स तुरन्त भेजने के बाद उसके सम्पर्क में आने बाले हर ब्यक्ति को क्वारेंटाइन सेंटर में रख गांव को पूरी तरह ताला बन्दी कर दिया गया है. जिससे खाने के आवश्यक वस्तु सब्जी बेचने वालों को भी गाव में घुसने नही दिया जा रहा है.

ऐसे समय में सराईपाली विधायक किस्मत लाल नन्द सरायपाली में रुके है और अपना सम्पूर्ण ध्यान सन्तपाली में लगाते हुये सब्जी मार्केट से पूरे गांव के लिये हरी सब्जी भेजे है.

सन्तपाली गांव में विधायक महोदय के धर्म पत्नी श्रीमती सादवती नन्द अपने कर्तब्य को समझते हुये नन्द जी द्वारा भेजे हुये सब्जी को जरुरत के आधार में ग्राम वाशियो में वितरण कर रहीं है.

विधायक के इस सराहनीय कार्य में पार्टी कार्यकर्त्ता जयन्त चौधरी, बलराम भोई , पारेश्वर सिंह सिदार ठाकुर सिंह सिदार , छबिलाल केवर्थ , धन्नजय नन्द   दयालाल चौहान द्वारा पूर्ण रूप से सहयोग रहा.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें