31 मई तक महासमुंद जिले में 19 कोरोना के प्रकरण मिले, जानिए कहाँ-कहाँ से है प्रकरण
महासमुंद 31मई 2020/ जिले में 31 मई 2020 को कुल 19
धनात्मक प्रकरण की पुष्टि हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)
रायपुर ने जाँच के बाद धनात्मक रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है।
कलेक्टर
श्री कार्तिकेया गोयल ने भी इसकी पुष्टि की है। इनमे 17 पुरूष और 02 महिला
शामिल है। ये सभी अन्य प्रान्तों से आए है। इन सभी 19 पॉजिटिव लोगों को
माना रायपुर और एम्स भेजा गया है। ये सभी 18 व्यक्ति प्रवासी श्रमिक थे और
एक व्यक्ति इनके सम्पर्क में आने से वो संक्रमित हो गए थे। कलेक्टर श्री
कार्तिकेया गोयल ने बताया कि इनमें बसना विकासखण्ड से 07, बागबाहारा से
07, महासमुंद से 02 और सरायपाली विकासखण्ड से 03 व्यक्ति शामिल हैं।
उलेखनीय
है कि बसना विकासखण्ड के ग्राम संतपाली से 03, सुखापाली से 01, भूकेल से
01, जलकोट से 01 एवं बरतियाभाठा से 01 और बागबाहरा के ग्राम भदरसी से 02,
बागबाहरा से 01 एवं मुड़पार से 04 व्यक्ति शामिल हैं। इसी तरह महासमुंद
विकासखण्ड के ग्राम चौकबेड़ा से 01, महासमुंद से 01 और सरायपाली के ग्राम
तोषगाँव से 03 व्यक्ति शामिल हैं।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें