उत्तरप्रदेश जाने के इच्छुक श्रमिकों एवं व्यक्तियों के लिए  0... - CG Sandesh

उत्तरप्रदेश जाने के इच्छुक श्रमिकों एवं व्यक्तियों के लिए 05 जून 2020 को ट्रेन का संचालन

महासमुंद 01 जून 2020/ राज्य शासन के श्रम विभाग द्वारा जारी दिनांक 01 जून 2020 में छत्तीसगढ़ में अवरूद्ध उत्तरप्रदेश एवं मणिपुर के श्रमिकों एवं व्यक्तियों को उनके गृह राज्य वापस भेजे जाने के लिए सहमति भेजी गई है। जिला श्रम पदाधिकारी श्री डी.के. राजपूत ने बताया कि देशव्यापी लाॅकडाउन के चलते महासमुंद जिले में फंसे हुए उत्तरप्रदेश के श्रमिक एवं व्यक्ति जो अपने गृह राज्य वापस जाना चाह रहे है, वे 05 जून 2020 को रायपुर रेल्वे स्टेशन से ट्रेन बस्ती (उत्तरप्रदेश) के लिए रवाना होगी। इस संबंध में उत्तरप्रदेश एवं मणिपुर के श्रमिक एवं व्यक्ति जिला श्रम पदाधिकारी श्री डी0के0 राजपूत के मोबाईल नम्बर 88393-92840 एवं श्रम उप निरीक्षक श्री अमित कुमार चिराम के मोबाईल नम्बर 62616-76581 से संपर्क कर सकते है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें