राजकीय शोक में नियम विरूद्ध मछली मरवाने वाले कोटवार पर मामला... - CG Sandesh

राजकीय शोक में नियम विरूद्ध मछली मरवाने वाले कोटवार पर मामला दर्ज

महासमुंद के ग्राम पंचायत बिरकोनी में लाकडाऊन का उल्लंघन एवं राजकीय शोक में नियम विरूद्ध मछली मरवाने वाले कोटवार पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि  31 मई  को प्रार्थी ग्राम सरपंच ताम्रध्वज निषाद बिरकोनी द्वारा एक शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया ग्राम पंचायत बिरकोनी के शासकीय तालाब सतनाम पारा (परसवानी रोड) में अवैध रूप से अस्थाई ग्राम कोटवार गोकुल सोनवानी के द्वारा बाहर से मछुवारा बुलाकर कोविड-19 लाकडाऊन होने के बाद भी नियम का उल्लंघन करते हुए बगैर अनुमति के तालाब में मछली मरवा रहा था. जिसे ग्राम के सरपंच एवं समस्त पंचो के द्वारा मना करने पर कोटवार द्वारा झूठा रिपोर्ट दर्ज करने का धमकी दिया गया. जबकि पहले भी गांव के कई आदमी के ऊपर कोटवार द्वारा फर्जी रिपोर्ट करने की शिकायत है. पुलिस ने आरोपी कोटवार के विरूद्ध अपराध धारा 188 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें