बाग़बाहरा और बसना  को रेड, महासमुंद और सरायपाली  ऑरेंज  जोन म... - CG Sandesh

बाग़बाहरा और बसना को रेड, महासमुंद और सरायपाली ऑरेंज जोन में.

1 जून को प्रदेश सरकार ने सभी कोरोना प्रभावित जिलों में कंटेंटमेंट जोन की संख्या और जगह की सूची जारी की है. 20 जिलों में 126 कंटेंटमेंट जोन बनाये गए हैं वही प्रदेश के 16 जिलों के 28 विकासखंड को रेड जोन में रखा गया है. वहीं ऑरेंज जोन में शामिल विकासखंड की सूचि भी जारी की गई है.

वहीं महासमुंद जिले के बाग़बाहरा और बसना ब्लाक को रेड जोन में रखा गया है, जबकि महासमुंद और सरायपाली को ऑरेंज जोन में रखा गया है.

गौरतलब है कि विगत तीन दिनों में महासमुंद जिले में कोरोना संक्रमण के मरीज पाए जाने के बाद यहाँ 4 कंटेंटमेंट जोन बना दिए गए है, जारी किये गए सूची में महासमुंद ब्लाक का ग्राम खरोरा, बसना तहसील का ग्राम बरतियाभांटा, बाग़बाहरा का वार्ड क्रमांक वार्ड क्रमांक 15, तहसील सरायपाली का ग्राम तोषगाँव का भी नाम कंटेंटमेंट जोन की सूचि में शामिल है, हालाकि 31 मई के बाद जिले के अन्य ग्राम में भी कोरोना के मरीज पाए गए जिनको कंटेंटमेंट जोन बनाया गया है.

सभी बनाये गए जोन यहाँ क्लिक करके देखें

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें