कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
महासमुंद 02 जून 2020/ मंगलवार 02 जून 2020 को कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल
ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। तकरीबन दो घंटों तक विभिन्न
वार्डो और चिकित्सालय में प्रदाय की जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं का जायजा
लिया। शौचालय, लॉन्ड्री, एस एन सी यू और आपत्कालन वार्ड तथा वेन्टीलेटर्स व
भर्ती बिस्तरों के बारे में जानकारी ली। साथ ही मरीजों को दिए जाने वाले
भोजन की गुणवत्ता जांच आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस दौरान मुख्य
कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ रवि मित्तल, मुख्य चिकित्सा एवं
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसपी वारे, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ
आरके परदल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला सर्विलेंस
अधिकारी डॉ छत्रपाल चंद्राकर एवं कोरोना वायरस एवं नियंत्रण दल के नोडल
अधिकारी डॉ अनिरुद्ध कसार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी
उपस्थित रहे।
