अभ्यर्थी अपना दावा-आपत्ति 06 जून से 12 जून 2020 तक प्रस्तुत ... - CG Sandesh

अभ्यर्थी अपना दावा-आपत्ति 06 जून से 12 जून 2020 तक प्रस्तुत कर सकते है

महासमुंद 04 जून 2020/ जिला पंचायत महासमुंद द्वारा मुख्यमंत्री पंचायत महावितरण योजना एवं राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत जिला समन्वयक के 01 पद, संकाय सदस्य वर्ग 5 के 03 पद, लेखापाल के 01 पद डाटा एन्ट्री आपरेटर के 02 पद एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 04 पद पर संविदा भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र-अपात्र की सूची महासमुन्द जिले के वेबसाइट http://mahasamund.gov.in  या कार्यालय जिला पंचायत महासमुंद के सूचना पटल पर अवलोकन कर अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति करने के लिए 17 मार्च 2020 से 24 मार्च 2020 तक स्वयं या डाक पत्र के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए समय दी गई थी। कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के फैलाव में रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन स्तर से कार्यालय संचालित नहीं करने के निर्देश प्राप्त थे, जिसके विरूद्ध जारी सूची में दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि में संशोधन करते हुए 06 जून 2020 से 12 जून 2020 तक कार्यालयीन समय सायं 05.30 बजे तक प्रस्तुत कर सकेंगे। संशोधन की अंतिम तिथि 12 जून 2020 को समय साय 05.30 बजे के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति के आवेदनो पर विचार नहीं किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें