कोरोना पाॅजिटीव मरीजों के काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम के सभी सदस... - CG Sandesh

कोरोना पाॅजिटीव मरीजों के काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम के सभी सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

महासमुंद 05 जून 2020/ कोविड-19 के संक्रमण एवं बचाव के लिए जिले में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न टीमों का गठन किया गया हैं और इन टीमों के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इसी तारतम्य में आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में श्री वेंकट राहुल डब्ल्यू. एच. आ.े, डॉ प्रणीत कुमार एवं राज्य से आये जिला प्रभारी डॉ वाय के शर्मा की उपस्थिति में कोरोना पाॅजिटीव मरीजों के काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम के सभी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान श्री वेंकट राहुल डब्ल्यू. एच. आ.े ने काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग टीम के सदस्यों से कोरोना मरीज की रिपोर्ट आने पर टीम द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी ली। ट्रेसिंग टीम के सदस्यों के कार्य ब्लाॅक स्तर पर उनकी सम्पूर्ण जानकारी, गठित टीमों के सदस्यों की जानकारी, कोरोना पाॅजिटीव से उसके काॅन्टेक्ट की विस्तार से जानकारी लेने की प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने प्रश्न किए और उनका समाधान भी किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल ने भी विभिन्न टीमों द्वारा किए जाने वाले कार्यो के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने टीम के सभी सदस्यों को पूरी सक्रियता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का आव्हान किया। प्रशिक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री पूजा बंसल, मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.पी. वारे, सिविल सर्जन एवं अधीक्षक डाॅ. आर.के. परदल, डाॅ अनिरूद्ध कसार, डाॅ छत्रपाल सहित टीमों के सदस्यगण उपस्थित थे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें