प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 09 वीं में प्रवेश के लिए प्... - CG Sandesh

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 09 वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन अब बुधवार 24 जून को

महासमुंद 06 जून 2020/ प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री एन.आर. देवांगन ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव, सावधानी को ध्यान में रखते हुए लॉक डाउन में वृद्धि के कारण परीक्षा के आयोजन में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 09 वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 09 जून 2020 को निर्धारित किया गया था। जिसे संशोधित करते हुए अब बुधवार 24 जून 2020 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शेष नियम निर्देश यथावत् रहेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें