एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 06 वीं में प्रवेश के ... - CG Sandesh

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 06 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 26 जून को

महासमुंद  06 जून 2020/ छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे है। उक्त संस्थाओं में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन कर प्रावीण्याता के आधार पर 60 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग महासमुंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार चयन परीक्षा 11 जून 2020 को निर्धारित किया गया था, किन्तु अपरिहार्य कारणों से उक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि में संशोधित करते हुए अब शुक्रवार 26 जून 2020 को सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शेष नियम निर्देश यथावत् रहेंगे।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें