मोबाईल चोरी कर मेरी लडकी को क्यो बेच दिये हो कहने पर मारपीट.
महासमुंद के नयापारा में घर का मोबाईल चोरी कर मेरी लड़की को क्यों बेचे हो कहने पर दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट, गालीगलौच करने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है. पूर्णिमा यादव ने पुलिस को बताया कि वह 06-07 दिन पहले संतोष तिवारी के छोटा पुत्र छोटु तिवारी से मोबाईल 3500 रूपये में खरीदी है. जिसे 5 मई के 12:30 बजे शिकायतकर्ता के पिता बैशाखू यादव ने संतोष तिवारी के पुत्र छोटु तिवारी को कहा कि तुम अपने घर का मोबाईल चोरी कर मेरी लडकी को क्यो बेच दिये हो.
इसी बात को लेकर नाराज होकर छोटु तिवारी एवं उसके दोस्त असलम खान, सोनु यादव द्वारा धीरज सरफराज के घर के पास नयापारा में एक राय होकर गंदी गंदी गाली गलौच कर मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये है. जिससे शिकायतकर्ता के पिता को चोट आई है. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.