विडियो :  शिवा मानिकपुरी ने बनाई रंगोली, सोनू सूद ने किया शे... - CG Sandesh

विडियो : शिवा मानिकपुरी ने बनाई रंगोली, सोनू सूद ने किया शेयर.

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद  ने  बसना के शिवा मानिकपुरी का एक वीडियो अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है. बसना निवासी शिवा अंतर्राष्ट्रीय रंगोली कलाकार है जो देश और विदेशों में जाकर अपने रंगोली की कला का जौहर दिखाते है.

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इस समय मुंबई से देश के अन्य राज्यों में जाने वाले श्रमिकों और आम लोगों की मदद कर रहे हैं, प्रवासियों को बस के माध्यम से अपने घरों तक पहुंचा रहे हैं. इसी बात से प्रभावित होकर शिवा मानिकपुरी ने सोनू सूद की रंगोली बनाकर उन्हें शुक्रिया कहा है.

गौरतलब है कि शिवा पिछले 7 सालों से रंगोली बना रहे हैं. इसके लिए कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग नहीं ली है, मगर रंगोली ऐसी बनाते हैं कि तस्वीर और रंगोली में फर्क करना मुश्किल हो जाता है.  शिवा भारत के कई शहरों अथवा नेपाल में भी कई बार अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने रंगोली का जौहर दिखा चुके है. 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें