दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत कौशल परीक्षा 15 जून 2020 को - CG Sandesh

दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत कौशल परीक्षा 15 जून 2020 को

महासमुंद 09 जून 2020/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद द्वारा कोविड-19 के तहत् लैब तकनीशियन के अस्थायी पदों पर विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसके तहत् इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत आवेदनों पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गईं थीं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए मेरिट सूची, कौशल परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची, कौशल परीक्षा, प्रवेश पत्र (तिथि सहित) सूचना आदि जारी कर दी गई है। लैब तकनीशियन की भर्ती नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) से संबंधित प्रकरणों में जांच के लिए की जा रही है। निर्धारित तिथि अनुसार अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा आगामी 15 जून 2020 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला महासमुद के कार्यालय में सुबह 10ः00 बजे से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिले की वेबसाइट http://mahasamund.gov.in   में भी इसका अवलोकन कर सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें