जिले में गर्भवती माताओं के लिए अलग क्वारेंटाईन सेंटर की व्यव... - CG Sandesh

जिले में गर्भवती माताओं के लिए अलग क्वारेंटाईन सेंटर की व्यवस्था

क्वारेंटाईन सेंटर में गर्भवती माताओं को परेशानी ना हो इसके लिए 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधाएं 


जिला प्रशासन द्वारा कोरोना से संदिग्ध एवं संक्रमित गर्भवती माताओं के लिए तहसील मुख्यालय सरायपाली, बसना, पिथौरा, बागबाहरा एवं महासमुंद के पटेवा में अलग से क्वारेंटाईन सेंटर की व्यवस्था की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस क्वारेंटाईन सेंटर में विशेषकर गर्भवती माताओं को रखा गया हैं। जिससे गर्भवती माताओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस सेंटर में चिकित्सक के अलावा महिला स्वास्थ्यकर्ता हमेशा उपलब्ध रहती हैं। जो समय-समय पर गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य जांच करते रहते हैं। इन क्वारेंटाईन सेंटर में सरायपाली में 23, बसना में 08, पटेवा में 03 तथा पिथौरा एवं बागबाहरा में 11-11 गर्भवती माताएं रह रही हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें