कल 10 जून को कोरोना के 7 धनात्मक प्रकरण की पुष्टि में 1 गर्... - CG Sandesh

कल 10 जून को कोरोना के 7 धनात्मक प्रकरण की पुष्टि में 1 गर्भवती महिला.

महासमुंद 11 जून 2020/ जिले में कल 10 जून 2020 को कोरोना के 07 धनात्मक प्रकरण की पुष्टि हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर ने जांच के बाद मामले के धनात्मक रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है। जिला प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की हैं। इनमें 04 पुरूष एवं 03 महिला शामिल हैं। इनमें से सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम गिरसा से 01, पाटसेन्द्री से 01, पलसापाली से 01, बहेरापाली से 01, कुरमीपाली से 01, आॅवलाचक्का से 01 एवं कंवरपाली से 01 कोरोना पाॅजिटीव शामिल हैं। इसमें 05 व्यक्ति ओड़िशा से, 01 गर्भवती महिला गुजरात से एवं 01 महिला बलौदाबाजार जिले से आई हुई थी। इनमें से 06 होम क्वारेंटाईन में और एक व्यक्ति क्वारेंटाईन सेंटर पर रह रहे थे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें