बसना, सरायपाली और बागबाहरा को रेड जोन में रखा गया - CG Sandesh

बसना, सरायपाली और बागबाहरा को रेड जोन में रखा गया

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग  ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन (Red, Orange and Green zones) वाले ब्लॉक की नई सूची जारी कर दी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19  के सक्रिय मामलों की संख्या,  इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 8 जून की स्थिति के आधार पर नया वर्गीकरण किया गया हैं। विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों द्वारा घोषित कोविड-19 प्रभावित कंटेनमेंट जोन की सूची भी जारी की है। प्रदेश में 8 जून की स्थिति में कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों की संख्या 144 है।

वहीं महासमुंद जिले में बसना, सरायपाली और बागबाहरा को रेड जोन में रखा गया है, इसके पहले सरायपाली रेड जोन में शामिल नहीं था. जबकि महासमुंद और  पिथौरा विकासखंड ऑरेंज जोन में हैं.

इसके आलावा प्रदेश के जो अन्य इलाके रेड जोन में हैं शामिल उनमे जिलों के निम्नलिखित विकासखंड शामिल है.  

बालोद: डौंडीलोहारा, डौंडी, गुंडरदेही

कोरबा: कोरबा, कटघोरा, पाली, पोड़ीउपरोड़ा

रायपुर: रायपुर शहरी, अभनपुर, आरंग, धरसींवा

राजनांदगांव: मानपुर, अंबागढ़ चौकी, छुरिया, डोंगरगढ़। घुमका

सरगुजा: अंबिकापुर, उदयपुर

बिलासपुर: कोटा, तखतपुर, बिलासपुर शहरी, मस्तूरी

कवर्धा: कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर-लोहारा, पंडरिया

दुर्ग: पाटन, निकुम, भिलाई शहरी, दुर्ग शहरी, धमधा

बलरामपुर: बलरामपुर, वाड्रफनगर

बेमेतरा: नवागढ़, साजा

जशपुर: पत्थलगांव, बगीचा, दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल, लोदम

कांकेर: दुर्गूकोंदल

कोरिया: खड़गवां

महासमुंद: बागबाहरा, बसना, सरायपाली

मुंगेली: लोरमी, मुंगेली

रायगढ़: बरमकेला, सारंगढ़, लैलूंगा, लोइंग, रायगढ़ शहरी, धरमजयगढ़

जांजगीर-चांपा: बमहीन्डीह, जैजैपुर, नवागढ़, पामगढ़, सक्ति

बलौदा बाजार: लवन, भाटापारा, बिलाईगढ़, पलारी, कसडोल

सूरजपुर: सूरजपुर, प्रतापपुर

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें