शनिवार को हुई 10 के और स्वस्थ होने की पुष्टि, अब तक 27 ने जी... - CG Sandesh

शनिवार को हुई 10 के और स्वस्थ होने की पुष्टि, अब तक 27 ने जीती कोरोना से जंग, शेष 34 की जंग जारी

महासमुंद 13 जून 2020/कोविड-19 से पाॅजिटिव होकर बीमार होने के बाद पुनः स्वस्थ हो जाने वाले कोविड फाइटर्स ने जिले में अब तक के सुखद समाचारों का रिकार्ड तोड़ दिया है। शनिवार 13 जून 2020 को एक ही दिन में जिले के कुल दस और कोविड पाॅजिटव मरीजों के कोविड निगेटिव होकर स्वस्थ हो जाने की पुष्टि हुई है। इस तरह, अब तक जिले में मिले कुल 61 कोविड पाॅजिटिव मरीजों में कुल सत्ताईस ऐसे प्रकरण सामने आ चुके हैं, जो उपचार उपरांत पूरी तरह से स्वस्थ हो कर चिकित्सालयों से छुट्टी ले चुके हैं। शनिवार को कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वालों में चार प्रकरण सरायपाली विकासखण्ड के रहे, वहीं तीन-तीन प्रकरणों में विकासखण्ड पिथौरा और बसना के रहवासियों के हैं। स्वास्थ्य विभाग की एकीकृत रोग निगरानी इकाई से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले के 34 कोविड पाॅजिटिव प्रकरण ही शेष रह गए हैं, जिनका उपचार राजधानी के चिकित्सालयों में चल रहा है। जल्द ही इनके भी स्वस्थ होकर लौटने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। इधर, लगभग पिछले अड़तालीस घंट बीत चुके हैं, जब से कोविड-19 का एक भी नया पाॅजिटिव प्रकरण देखने में नहीं आया, ऐसे में पाॅजिटिव प्रकरणों के निगेटिव में तब्दील होने की सूचनाएं मिलने से जिलेवासी राहत महसूस कर रहे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें