उपचार के दौरान महासमुंद के लकवा ग्रस्त कोरोना पाॅजिटिव मरीज ... - CG Sandesh

उपचार के दौरान महासमुंद के लकवा ग्रस्त कोरोना पाॅजिटिव मरीज की रायपुर में मृत्यु

कोविड-19 की बीमारी उन लोगों के लिए अधिक खतरानाक साबित हो रही है जो 55-60 वर्ष की आयु से अधिक हैं या फिर उन्हें पहले से ही गंभीर बीमारियों ने घेर रखा है। ऐसे ही एक प्रकरण में महासमुंद जिले के एक व्यक्ति की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक श्री जावेद अहमद, पिता श्री नवाब अहमद, उम्र 43 वर्ष महासमुंद शहर के अयोध्या नगर का निवासी बताया जा रहा है। पांच माह पूर्व उन्हें शरीर के दाहिने अंगों में लकवा हो जाने की शिकायत हुई, इसके उपरांत उपचार जारी रहा, किन्तु कुछ समय बाद शरीर के बायी ओर भी लकवा हो गया। 30 मई 2020 की रात उसे लकवा के उपचार के लिए शहर के एक निजी चिकित्सालय आरएलसी में भर्ती कराया गया।

इस दौरान सिटी स्कैन करने के बाद उसे वंेटिलेटर पर रखा गया था। लकवा की परेशानी को बढ़ता देख मरीज के परिजनों ने राजधानी स्थित रामकृष्ण चिकित्सालय के चिकित्सकों की सलाह ली। जिसके बाद मरीज के परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए राजधानी रायपुर स्थित रामकृष्ण चिकित्सालय ले जाया गया। 04 जून 2020 को उन्हें रामकृष्ण चिकित्सालय में वेेंटिलेटर पर रखा गया था। इस दौरान उनकी आरटीपीसीआर जांच में कोविड-19 से संक्रमित होने की भी जानकारी मिलते ही उन्हें अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान, रायपुर में भर्ती कराया गया। लकवा सहित अन्य बीमारियों के बढ़ जाने से उनकी स्थिति गंभीर हो गई और उपचार के दौरान 14 जून 2020 की सुबह 09ः00 बजे एम्स रायपुर में उनकी मृत्यु हो गई।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें