रामपुर के क्वारंटाईन सेंटर से भागने का मामला था दर्ज, पुलिस कर रही थी तलाश, सुबह मिली लाश.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर के खेत में आज सुबह लाश मिलेने के बाद उसमे मामला दर्ज कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम रामपुर में एक प्रवासी श्रमिक जो जिला बलरामपुर (उत्तरप्रदेश) से 08 जून 2020 को परिवार सहित लौटकर आये थे.
उन सभी को प्राथमिक शाला रामपुर ग्राम
पंचायत डुमरपाली के क्वारंटाईन सेण्टर में रखा गया था. जहाँ से सोहन वनराज, पिता श्री रामसिंग
वनराज, उम्र 40 वर्ष द्वारा प्राथमिक शाला रामपुर के क्वारेंटाईन सेंटर से 12 जून 2020 के शाम को भाग गया था.
इस संबंध में प्राथमिक शाला रामपुर ग्राम पंचायत डुमरपाली के क्वारंटाईन सेण्टर के नोडल अधिकारी मोहनिश वैष्णव द्वारा 13 जून 2020 को पटेवा थाने में प्रारम्भिक सूचना रिपोर्ट लिखाई गई. जिसके बाद स्थानीय एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें ढूंढने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं मिला. मामले में पुलिस ने सोहन वनराज के क्वारंटाईन सेंटर से भागने पर धारा 188 आईपीसी पंजीबद्ध किया था.
इसके बाद मामले में आरोपी की तलाश की जा
रही थी, लेकिन 14 जून 2020 को मामले के आरोपी सोहन वनराज पिता रामसिंग वनराज उम्र 40 साल निवासी रामपुर
थाना पटेवा के खेत में फाँसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर मिली. जिस पर थाना
पटेवा में मर्ग कायम कर जाँच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है.
बताया गया कि पुलिस द्वारा किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. उनके द्वारा
आत्महत्या क्यों की गई, इस संबंध में पुलिस द्वारा सभी कारणों की बारीकी से
जाँच की जा रही है, इसके बाद ही कारण के बारे में कुछ स्पष्ट रूप से कहा
जा सकेगा.