महासमुंद : मदिरा की घर पहुंच सेवा की शुरूआत. इस वेबसाइट से द... - CG Sandesh

महासमुंद : मदिरा की घर पहुंच सेवा की शुरूआत. इस वेबसाइट से दे सकते है आर्डर

महासमुंद 14 जून 2020/ राज्य शासन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के फैलाव को रोकने एवं भीड़ को नियंत्रित करने सोशल एवं पर्सनल डिस्टेंसिंग के परिपालन की दृष्टि सेे डिलेवरी बाॅय के माध्यम से मदिरा प्रदाय की व्यवस्था की गई है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मदिरा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मदिरा की बुकिंग के लिए वेबसाइट का एड्रेस http://csmcl.in है। इस वेबसाइट के माध्यम से मदिरा की डेलेवरी की बुकिंग की जा सकती है। बुकिंग वेबसाइट में जाकर डाउनलोड एंडरोइड एप बटन को क्लिक कर अथवा गूगल प्ले स्टोर में  CSMCL APP  डाउनलोड कर उसे एंड्राॅयड मोबाइल में इंस्टाॅल किया जा सकता है. तथा इसके माध्यम से भी बुकिंग की जा सकती है।

ग्राहक को अपना मोबाईल नंबर, आधार कार्ड एवं पूर्ण पता दर्ज कर पंजीयन करना होगा। पंजीयन ओ॰टी॰पी॰ के माध्यम से कन्फर्म होगा। पंजीयन उपरांत ग्राहक को लाॅगिन करने के पश्चात् अपने जिले के निकट के एक विदेशी दुकान, एक देशी दुकान को ड्राॅप डाउन के माध्यम लिंक करने की सुविधा प्रदान की गई है। ग्राहक की सुविधा के लिए जिले की समस्त मदिरा दुकानों को गूगल मैप पर देखने की सुविधा भी प्रदान की गई है, जिससे ग्राहक के द्वारा आसानी से अपनी निकट की दुकान का चयन कर लिंक किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी जिला आबकारी अधिकारी, कार्यालय महासमुंद से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें